दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अधिकारियों से कहा है कि उपराज्यपाल के साथ बैठक में जो भी आदेश मिले उसे वह दिल्ली सरकार को अवगत कराएं।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारी काम करने को तैयार नहीं हैं। पिछले दो महीने से दिल्ली में काम ठप है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में अधिकारों को स्पष्ट किया गया है, दिल्ली सरकार को खत्म नहीं किया है।
अधिकारियों को दिल्ली की जनता के लिए काम करना होगा। इस विवाद में सरकार के अधिकारियों के सामने धर्म संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अधिकारी सरकार की बात मानते हैं तो राजनिवास का डर रहता है और उपराज्यपाल की बात मानते हैं तो सरकार के निशाने पर रहते हैं।