फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर ‘ताबीज’ सूंघते हैं फिर करते हैं बात

Fri, 27 Feb 2015 01:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा डर अधिकारियों को सता रहा है। पब्लिक संपर्क में रहने वाले अफसर इस संक्रमण से भयभीत हैं। ऐसे में कई लोगों ने गले में ताबीज पहनना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कई अधिकारी भी ताबीज पहनने वालों में शामिल हैं। दरअसल यह ताबीज किसी बाबा या तांत्रिक का नहीं है। इसे वैद्य तैयार करके दे रहे हैं। वे कपूर, इलायची और लौंग को ताबीज में बांधकर गले में लटका देते हैं।

इसकी गंध लगातार चेहरे के पास रहती है और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। दूसरी ओर मामूली बुखर होने पर लोग स्वाइन फ्लू की जांच करा रहे हैं। सीबीआई के अधिकारी बृहस्पतिवार को अपनी बेटी का सैंपल देने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


सरकारी व निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते रोगियों की भीड़ लगी है। साधारण बुखार या नजला-जुकाम होने पर ही लोग स्वाइन फ्लू की आशंका से परेशान होने लगते हैं।

बृहस्पतिवार को एमएमजी स्थित सैंपल कलेक्शन सेंटर पर छह लोगों के नमूने लिए गए। इनमें एक सीबीआई अधिकारी की पुत्री भी शामिल है।

पांच लोगों को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते संयुक्त जिला अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया। इनके अलावा निजी कलेक्शन सेंटर पर 12 सैंपल लिए गए। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


खुद ही करें स्वाइन फ्लू से बचाव
घर पर गुगल-कपूर का हल्का धुआं रोजाना पांच मिनट करें।
फर्श को फिनायल आदि से साफ करें।
बंद कमरों में रहने से परहेज करें, एग्जॉस्ट फैन चालू रखें।
नजला-जुकाम से पीड़ित व्यक्ति को एकांत में रखें।
संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों और उपकरणों का प्रयोग न करें।
ऑफिस में खिड़की-दरवाजे खुले रखें, जिससे पीड़ित के विषाणु बाहर निकल सकें।

ये भी आजमाएं
सोंठ, लौंग, इलायची, पीपल आदि का प्रयोग करते रहें।
हाथ मिलाने से परहेज करें, किसी से गले न मिलें।
पंखा-एसी चलाकर न सोएं, ठंड से बचाव करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें