फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों ने सीएनजी पंप कर्मियों को पीटा

Fri, 27 Feb 2015 12:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 सीएनजी पंप पर बृहस्पतिवार देर शाम पुलिसवालों सीएनजी पंप कर्मियों की पिटाई कर डाली। विवाद कार में सीएनजी भरवाने आए इंस्पेक्टर से कहासुनी के बाद हुआ।
विज्ञापन


पंपकर्मियों का कहना है कि कार सवार इंस्पेक्टर गलत दिशा से सीएनजी भरवाने पहुंचा था। उन्होंने मना किया तो खुद को स्टाफ बताकर पुलिस बुला ली और उन्हें पीटा। इस दौरान पंप करीब दो घंटे तक बंद रहा। यह घटना पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बाद में कर्मचारियों को पुलिस ने छोड़ दिया। आरोप है कि मारपीट करने वालों में इंस्पेक्टर और दरोगा भी थे। सीएनजी पंप के मैनेजर ने बताया कि पंप पर टेंपो, बस और कार की तीन अलग-अलग लाइनें हैं।
विज्ञापन


एक होंडा सिटी कार चालक शाम को विपरीत दिशा से कार लेकर पंप पर पहुंचा, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया। कार चालक द्वारा खुद को स्टाफ का सदस्य बताने के बाद कर्मचारियों ने गैस भर दी।

उसके बाद कार चालक ने पैसे देने के बाद फोन करके पीसीआर-35 पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बुला लिया। पुलिसकर्मियों ने पंप कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।

मैनेजर रूम में भी कर्मचारियों को पीटा। बाद में संजयनगर पुलिस चौकी ले गए। इस वजह से करीब दो घंटे पंप बंद करना पड़ा।

एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि पुलिसकर्मियों ने ऐसा किया है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जेबकतरा पकड़ा, लोगों ने धुना
भोपुरा से गाजियाबाद जा रही बस में तीन यात्रियों की जेब काट रहे एक जेबकतरे को बृहस्पतिवार दोपहर लोगों ने दबोच लिया। बस में सवार लोगों ने जेबकतरे की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें