विधायक तेजपाल तंवर ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीडीपीओ कार्यालय, तहसील कार्यालय, सामान्य बस स्टैंड में स्वयं जाकर जायजा लिया।
इसके बाद विधायक उन्होंने पत्रकाराें के समक्ष कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कार्य में कोताही बरत रहे हैं। विधायक ने कहा कि रायसीना क्रशर जोन में कुछ विभागों के अधिकारी टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
विधायक के औचक निरीक्षण में खनन विभाग के रिकॉर्ड में 81 गाड़ी पत्थर आये। जबकि, आयकर विभाग के रिकार्ड में 51 वाहनाें की ही पर्ची काटी गई। 30 गाड़ी माल को बिना टैक्स काटे ही मिलीभगत करके जोन में भेज दिया गया।
विधायक ने कहा कि अधिकारी ही राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
सामान्य बस स्टैंड पर गुड़गांव जोन वाली छात्राआें के लिए विशेष बस की जानकारी स्टैंड प्रभारी से ली। विधायक ने बस स्टैंड प्रभारी को छात्राओं के लिए चलाई जा रही बस को सही समय पर चलाने तथा अलीपुर व घामडौज में बस रोकने लिए आदेश दिए हैं।
तहसील परिसर में जाकर कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की।