फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतर मच्छरों से निपटेंगे अफसर-नेता, महाअभियान आज से शुरू

Wed, 17 Jul 2019 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के नेता और अफसर सड़क पर उतरकर मच्छरों से निपटेंगे। इसके लिए पहली बार तीन दिन का महाअभियान बुधवार से शुरू होगा। स्थानीय नेताओं से लेकर अफसरों तक को 19 जुलाई तक चलने वाले इस महाअभियान में शामिल होने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 

विज्ञापन



यह जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक लार्वा की तलाश की जाएगी। 286 टीमें दिल्ली के कोने-कोने में तलाशी अभियान चलाएंगी। 

ये टीमें स्कूलों, अस्पतालों, सरकारी इमारतों, पार्क आदि जगह जाकर न सिर्फ एडीज मच्छर के लार्वा की तलाश करेंगी, बल्कि लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, हर वर्ष दिल्ली में मच्छर जनित रोगों की वजह से हालात काफी गंभीर हो जाते हैं। हजारों लोग अस्पतालों में भर्ती होते हैं। डेंगू और मलेरिया के कारण काफी लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है। 

मानसून का वक्त आ चुका है। दिल्ली में बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव और सफाई न होने के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली सरकार के तमाम विभागों के अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक की थी। इसमें जनजागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया था। 

डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि मच्छरों के खिलाफ लड़ने के लिए सरकारी तंत्र के साथ जनभागीदारी होना बेहद जरूरी है। लोग सचेत रहेंगे तो मच्छरों के लार्वा पनप ही नहीं पाएगा। 

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे बुधवार सुबह 9 बजे नई दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट के पास कम्युनिटी हॉल के आसपास महाअभियान में शामिल होंगे। 

हर टीम में होंगे 20 से 25 सदस्य
इस अभियान में दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, रेलवे, दिल्ली कैंट, सामाजिक संस्थाएं, आरडब्ल्यूए इत्यादि शामिल होंगे। तीनों नगर निगम के 272 वार्ड और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के 14 इलाकों के लिए 286 टीमें बनाई हैं। हर टीम में 20 से 25 सदस्य होंगे। 

दिल्ली कैंट और रेलवे कॉलोनी में अलग से टीमें होंगी। टीम के साथ आरडब्ल्यूए और विविध मार्केट एसोसिएशन भी सहभागिता करेंगे। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें