फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट फ्लिक्स सीरीज से हटाए गए आपत्तिजनक शब्द, पूर्व पीएम राजीव गांधी पर हुई थी अपमानजनक टिप्पणी

Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sacred Games
विज्ञापन

असंतोष की अभिव्यक्ति व आलोचना करने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी नेट फ्लिक्स सीरीज सेकरेड गेम्स के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए की है।

विज्ञापन

 
जस्टिस संजीव खन्ना व चंद्रशेखर की खंडपीठ के समक्ष नेट फ्लिक्स के अधिवक्ता ने कहा कि सीरीज के चौथे एपिसोड से आपत्तिजनक शब्द व अंग्रेजी के सब टाइटल को हटा दिया गया है। कोर्ट ने अधिवक्ता से संशोधित क्लिप की कॉपी पेश करने को कहा है। अब याचिका पर अगली सुनवाई छह अगस्त को होगी।

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में नेटफिलिक्स सीरीज सेकरेड गेम्स के खिलाफ याचिका दायर कर विवादास्पद हिस्सों को हटाने की मांग की गई है। याची अधिवक्ता निखिल भल्ला ने अधिवक्ता शशांक गर्ग के जरिए याचिका दायर कर कहा है कि इस सीरीज में सैफ अली खान व नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभिनय किया है।
विज्ञापन


इसमें बोफोर्स मामला, शाह बानो केस, बाबरी मस्जिद केस व सांप्रदायिक दंगों समेत कई घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। गौरतलब है कि इस सीरीज का आठ एपिसोड का पहला सीजन छह जुलाई को जारी हुआ था और यह 190 देशों में चार भाषाओं में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें