दिल्ली सरकार सम-विषम फॉर्मूले के दायरे में आने के बाद अगर आपको कार छोड़ना पड़ रहा है तो आपके पास कई विकल्प हैं, जिसे अपनाकर आप सफर पूरा कर सकते हैं। यह विकल्प मेट्रो और डीटीसी बसों के अलावा है, जो आपको गंतव्य तक पहुंचाएंगे। खास बात की यह विकल्प आपको घर बैठे भी उपलब्ध होंगे।
दिल्ली सरकार ने सम विषम फॉर्मूला को शुरू करने से पहले लोगों को पूछो ऐप से ऑटो, कारपुलिंग बुक करने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए बीते दिनों पूछो ओ ऐप लांच किया गया। इसे डाउनलोड करके दिल्लीवाले जहां हैं।
वहीं पर ऑटो बुलाने के साथ कार पूलिंग भी दूसरे के साथ तय कर पाएंगे। इसके अलावा यात्री ओला, उबर, मेरू कैब, मेगा कैब्स और टैक्सीफॉर श्योर से बी टैक्सी बुक करा सकते हैं। ये सभी डोर स्टेप सर्विस उपलब्ध कराते हैं।