फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपकाए महिला ट्यूटर के आपत्तिजनक पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ट्यूटर के आपत्तिजनक पोस्टर मोहल्ले में चिपकाने और व्हाट्स एप पर भेजने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सोमवार देर रात ट्यूटर परिवार के साथ सिहानी गेट कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप ट्यूटर के पास पढ़ने वाले 12वीं क्लास के दो स्टूडेंट पर है। पोस्टरों पर और व्हाट्स एप पर ट्यूटर का नंबर भी लिखा था। आरोप है कि लोग उनके मोबाइल पर फोन कर उन्हें परेशान कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि मोहल्ले में पोस्टर चिपके देख सनसनी फैल गई। इसके अलावा ट्यूटर के मोबाइल पर कॉल आने लगी तो उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

12वीं के स्टूडेंट्स ने चिपकाए पोस्टर

जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि 12वीं के दो स्टूडेंट्स पर आरोप था कि उन्होंने ट्यूटर के ही आपत्तिजनक पोस्टर बनवाकर मोहल्ले में चिपकवाए हैं। आईओ ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मोहल्ले से पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। इस संबंध में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

अगर तहरीर दी जाती है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्टूडेंट्स ने ऐसा क्यों किया, यह साफ नहीं हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें