फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालियों को किए अश्लील कॉल और...

Mon, 20 Jan 2014 09:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग पुलिस कंट्रोल रूम में महिला सिपाहियों को फोन कर अश्लील कमेंट रहे थे। ये सिलसिला पिछले चार दिन से जारी था।
विज्ञापन


गाजियाबाद के कविनगर थाने की पुलिस ने रविवार सुबह देहात क्षेत्र तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये लोग पिछले चार दिन से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर महिला सिपाहियों पर अश्लील कमेंट कर रहे थे।

महिला सिपाहियों को बार-बार कॉल कर अश्लील बातें की जा रही थीं। शिकायत मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने कॉल करने वालों के नंबर सर्विलांस पर लगाकर तीनों लोगों की लोकेशन को ट्रेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस ने मुरादनगर निवासी हर्षवद्धन, भोजपुर निवासी आफताब और मसूरी निवासी तस्लीम को रंगे हाथों दबोच लिया।

जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपी
महिला सिपाहियों को अश्लील कॉल कर परेशान कर रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा। ये कॉल करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते थे। इसलिए पुलिस ने महिला सिपाहियों से अगली बार कॉल आने पर देर तक बात करने को कह। तब बातचीत के दौरान पुलिस ने सर्विलांस पर आरोपियों को ट्रेस कर लिया और इन्हें बात करते दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें