नितिन विहार कालोनी में रहने वाली छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले परचून के दुकानदार ने सामान खरीदने के दौरान रविवार को जबरन अश्लील हरकत की।
उलाहना देने पर उसकी मां के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। नाहरपुर रूपा गांव के पास नितिन विहार कालोनी में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि रविवार को अपने पड़ोस में रहने वाली आंटी को मेंहदी लगा कर लौट रही थी।
इस दौरान वह सतीश लांबा की परचून की दुकान से सामान खरीदने लगी। इसी बीच उसने उसे दुकान में अकेला पा कर अश्लील हरकत की।