फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा आने को हैं और यहां फोर्स ही पूरी नहीं है

Fri, 23 Jan 2015 01:47 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगमन और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस भले ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का दावा कर रही हो, मगर विभाग के पास इतने पुलिसकर्मी नहीं है कि वह उन्हें शहर और यमुना व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तैनात कर सके।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में मौजूद 13 थानों में से किसी भी थाने में इतने कांस्टेबल नहीं है कि वह हरेक गांव और अपने थानाक्षेत्र की सीमाओं पर नजर रख सकें। यहां 1960 के मानकों पर फोर्स तैनात है, जबकि मौजूदा स्थिति में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए दोगुने फोर्स की जरूरत है। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके पास पर्याप्त फोर्स है और वह सुरक्षा के लिए चिंतित नहीं है।

दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के अलावा शहर और गांवों की सुरक्षा का जिम्मा थाना पुलिस पर है। अमर उजाला ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ग्रेटर नोएडा में 13 थानों में मानक के अनुसार फोर्स आधा है। दनकौर थाने में प्रभारी के अलावा 11 सब इंस्पेक्टर, 12 हेड कांस्टेबल और 37 कांस्टेबल है।
विज्ञापन


थाने के अंतर्गत कस्बा दनकौर, बिलासपुर और मंडी श्यामनगर के अलावा 72 गांव हैं। इस तरह एक सिपाही पर करीब दो गांव और एक हेड कांस्टेबल या सब इंस्पेक्टर पर तीन गांवों की सुरक्षा का जिम्मा है। प्रत्येक थाने से एक पुलिसकर्मी को कोर्ट पैरवी के लिए, एक पुलिसकर्मी को क्षेत्र में समन पहुंचाने के लिए भेजा जाता है। दो से चार पुलिसकर्मी हर रोज छुट्टी पर और 5 से 10 पुलिसकर्मी बैंक ड्यूटी पर रहते हैं। लगभग सभी थानों में कुछ इसी तरह का आलम है। ऐसे में कम फोर्स होने के बावजूद पुलिस यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को कैसे पुख्ता करेगी, यह वक्त बताएगा।

क्षेत्रफल बढ़ा, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं
सभी थानों में एक-एक थानाप्रभारी तैनात है। इसके अलावा जो फोर्स तैनात है वह 1960 के मानकों के अनुसार है, जबकि मौजूदा समय में जनसंख्या और क्षेत्रफल दो से तीन गुना तक बढ़ गया है, लेकिन फोर्स पुराने मानकों के आधार पर ही मुहैया कराया जा रहा है, जिसकी वजह से ग्रेटरनोएडा में अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

पर्याप्त मात्रा में है फोर्स : एसपी
वहीं एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में फोर्स है। लाइन में उनका फोर्स है और पीएसी के अलावा कई सैन्य दलों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। इसलिए इस समय उन्हें सुरक्षा के लिए कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें