फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे ग्लोबमास्टर-हरक्युलिस

Thu, 08 Jan 2015 12:56 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्ली पहुंचेंगे। भारतीय वायुसेना ने आसमान से उनकी सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिंडन एयरबेस पर तैनात हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर न सिर्फ ओबामा की सुरक्षा करेंगे, बल्कि हवाई करतब दिखाकर भारत की ताकत भी विश्व को दिखाएंगे। हिंडन एयरबेस में वायु सैनिकों ने अभ्यास शुरू कर दिया है।

26 जनवरी की परेड के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा हिंडन एयरबेस को सौंपा है।

सुरक्षा और हवाई करतबों में विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर, सबसे छोटे रनवे पर उतरने में सक्षम सी-130जे हरक्युलिस और एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन


हिंडन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग अनिल सभ्भरवाल ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आने की वजह से सुरक्षा के इंतजाम बेहद विशेष और सख्त रहेंगे।

साथ ही हिंडन एयरबेस से तीन ग्लोबमास्टर और तीन ही हरक्युलिस विमान सुरक्षा करते नजर आएंगे। ये विमान आपातकालीन स्थिति में छोटे रनवे पर भी उतरने में सक्षम हैं। इसलिए इन्हें सुरक्षा में तैनात किया है।

आसमान में करतब दिखाने के दौरान सभी विमानों में विशेष कमांडो टीम तैनात रहेगी। यह टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की सुरक्षा करेगी।

साथ ही विमानों से ही कमांडो टीम चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान हिंडन एयरबेस से उड़े विमान ही पूरे दिल्ली-एनसीआर की हर छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रखेंगे।

स्पाइस मॉल के बाहर बना बंकर
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस ने एटीएस कमांडो के साथ स्पाइस मॉल के मेन गेट पर एक बंकर बना दिया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि किसी भी अप्रत्याशित हमले से निपटने के लिए फोर्स पूरी तरह से तैयार है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध लगने वाली बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें