फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सरी दाखिला स्कूल ड्रा ऑफ लॉट्स के लिए बच्चों की सूची कर रहे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई स्कूल ने मानकों में मिले अंकों के साथ बच्चों की सूची जारी की
विज्ञापन


-स्कूलों को मानकों में दिए अंकों के साथ सूची 16 जनवरी तक जारी करनी है

-दाखिले के लिए पहली सूची व प्रतीक्षा सूची 23 जनवरी को जारी होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली के निजी स्कूल नर्सरी दाखिले के लिए बच्चों को मानकों में मिले अंकों के साथ सूची जारी करने लगे हैं। इस सूची से अभिभावकों को दाखिले की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के मुताबिक बच्चों को मानकों में मिले अंकों के साथ सूची को 16 जनवरी तक जारी करना है। वहीं कुछ स्कूलों ने लॉटरी (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) के लिए योग्य बच्चों की सूची जारी की है। स्कूल प्रिंसिपल की सलाह है कि इन सूची के आधार पर बच्चों को जिस स्कूल में दाखिला मिले, वह एक बार जरूर दाखिला पक्का कर लें।

शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार निजी स्कूल सामान्य श्रेणी की 75 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए शुक्रवार को मानकों में मिले अंकों के साथ सूची को अपनी-अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। वहीं स्कूल पहले ही कुल आवेदनों की संख्या को जारी कर चुके हैं। अब जो सूची निकाली जाएगी उससे अभिभावकों को 100 अंकों के मानकों में कितने अंक मिले, इसका पता चल जाएगा। अधिकतर स्कूलों में 60 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों के दाखिले की संभावना है। कुछ नामी स्कूलों में यह 90 अंक तक होगी।
विज्ञापन


द्वारका स्थित मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल ने 916 बच्चों की सूची जारी की है, जिसमें उन्हें मानकों में मिले अंकों की भी जानकारी है। अधिकतर बच्चों को नेबरहुड (पड़ोस) के ही अंक मिले हैं। अब एक समान अंक वाले छात्रों के दाखिले के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। स्कूल के फेसबुक पेज पर ड्रा का ब्रॉडकॉस्ट किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। हौज खास स्थित लक्ष्मण पब्लिक स्कूल के पास नर्सरी के लिए 1313 आवेदन आए हैं। अब स्कूल 21 जनवरी को लॉटरी निकालेगा। हालांकि स्कूल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 16 जनवरी को मानकों में मिले अंकों की सूची जारी होगी या नहीं।

वहीं लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल ने प्राप्त आवेदनों में से 144 को लॉटरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। स्कूल बृहस्पतिवार (15 जनवरी) को लॉटरी निकालेगा। हुमायुं रोड स्थित मॉर्डन स्कूल में 2391 आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्कूल अब दाखिले के लिए लॉटरी निकालेगा। इसकी जानकारी 16 जनवरी को स्कूल वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


लॉटरी करने के बाद अभिभावकों को दाखिला लेने और फीस जमा कराने के लिए कहा जाएगा। निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार स्कूलों को 23 जनवरी तक अपनी पहली सूची जारी करनी है, इसके साथ ही प्रतीक्षा सूची में जगह बनाने वालों की सूची होगी। यदि अभिभावकों को पहली सूची में कोई दिक्कत लगती है तो वह 24 जनवरी से तीन फरवरी तक शिकायत या सवाल कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि यदि पहले स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं तो वह दाखिले की दूसरी सूची का इंतजार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें