राजधानी में निजी स्कूलों में बीस फीसदी मैनेजमेंट कोटा समाप्त किए जाने के सरकार के आदेश से नया मोड़ आ गया है। यह प्रक्रिया एक बार फिर से कभी न खत्म होने वाली रेस बनती दिखाई दे रही है।
अभिभावक सरकार के आदेश से खुश तो हैं लेकिन उनकी चिताएं इस बात को लेकर बढ़ गई है कि निजी स्कूल इस आदेश के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे। इस कारण उन्हें एक बार फिर से नर्सरी दाखिला प्रक्रिया में देरी होती दिखाई दे रही है।
बीते साल नर्सरी दाखिला प्रक्रिया को लेकर लगभग 17 नोटिफिकेशन जारी हुए थे, प्रक्रिया पर तीन बार रोक लगी थी जबकि कई याचिकाएं डाली गई थी। अब जब बुधवार को सरकार ने बीस फीसदी मैनेजमेंट कोटा समाप्त करने को कहा है तो स्कूल कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं।