देश की सुरक्षा एजेंसियां बुधवार को उस समय अचानक हरकत में आ गईं जब इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिस नंबर से फोन किया था वह आईएसडी नंबर था।
आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना फर्जी है, हालांकि उन्होंने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने की बात मानी है।
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार देर शाम को आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा फोन देर शाम 7 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के गुड़गांव स्थित कॉल सेंटर में आया।