फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nursery Admission: EWS श्रेणी के दाखिलों का बढ़ा इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकते हैं दिशा-निर्देश

Sun, 31 Mar 2024 08:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला संबंधी दिशा-निर्देश व अधिसूचना इस सप्ताह तक जारी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
EWS श्रेणी के दाखिलों का बढ़ा इंतजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में नर्सरी में सामान्य श्रेणी की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई है। लंबे इंतजार के बाद भी आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग (डीजी), विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणी की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। 

विज्ञापन

तीन अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद अभी तक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में कार्यक्रम जारी नहीं किया है। इसको लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। इससे कई अभिभावक स्कूलों में जाकर ईडब्ल्यूएस श्रेणी दाखिले के लिए चक्कर काट कर रहे हैं। जबकि आठ मार्च को दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो चुकी।

शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला संबंधी दिशा-निर्देश व अधिसूचना इस सप्ताह तक जारी की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्कूलों ने सीटों के मामले के बारे में आंकड़ों की जानकारी दे दी है। इसे सूचीबद्ध किया जा रहा है।

वहीं, मयूर विहार में रहने वाली मनीषा बैंसला ने बताया कि उनके दोनों बेटों का दाखिला बीते वर्ष भी नहीं हो पाया था, वह चिंतित हैं कि कहीं इस बार भी दाखिले से वंचित न रह जाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला शुरू नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

इसी तरह करोल बाग में रहने वाले अंकित यादव ने बताया कि उनकी बेटी का दाखिला कराना है। वह सप्ताह भर में कई दिन अगल-अलग स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, स्कूल वाले उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। वह कहते हैं कि कुछ स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का अब तक नहीं हुआ है। बता दें कि निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट ईडब्ल्यूएस, डीजी और विशेष बच्चों की श्रेणी के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें