फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नर्स ने रची एक करोड़ की रंगदारी की साजिश

Fri, 12 Jul 2019 06:44 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए छात्रा ने रची साजिश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एक नर्स ने सेक्टर-14 निवासी कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी नर्स ने एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए साजिश रची थी। उसने दिल्ली निवासी अपने दोस्त मुस्तकीम खान के जरिए कारोबारी को कॉल कराकर उसे बेटे के अपहरण की धमकी दी। गुरुवार को कारोबारी के घर की रैकी के लिए आते वक्त अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने नर्स और उसके दोस्त को दबोच लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-10) शमशेर सिंह के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ कर मोबाइल और सिमकार्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला सोमवार का है। सेक्टर-14 निवासी बिजली के उत्पादों के कारोबारी सुनील पाहवा ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें उन्होंने बताया कि उसे एक युवक ने कॉल करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी, अगर रंगदारी नहीं दी गई तो उसके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा। कारोबारी की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बुधवार रात को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसमें पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम को भी जांच लगा दिया गया। साइबर सेल की मदद से नंबरों के आधार पर जानकारी जुटाकर कारोबारी के घर के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। 

तकनीकी सर्विलांस और अपने सूत्रों की मदद से गुरुवार सुबह इफको चौक से कॉल करने वाले युवक को दबोचा। आरोपी की पहचान मूलरूप से यूपी के संभल के गांव सुल्तानगढ़ निवासी मुस्तकिम खान के रूप में हुई जो दिल्ली सीमापुरी में किराये पर रहता है फिलहाल वह गाजियाबाद में जूस की रेहड़ी लगाता था। आरोपी से पूछताछ में उसने इस षडयंत्र का पूरा राज खोल दिया। उसने बताया कि मूलपूर से यूपी मथुरा के माट गांव निवासी युवती नसरीन उर्फ फिजा खान ने उसे रंगदारी में से 20 लाख के हिस्से का लालच देकर कॉल कराया। 
विज्ञापन


युवती फिलहाल गुड़गांव गांव में किराये पर रहकर नर्स का काम करती है। हम दोनों कारोबारी के घर की रैकी के लिए सेक्टर-14 मार्केट में मिलने वाले थे। पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी क्राइम-1 शमशेर सिंह ने बताया कि युवती पहले कारोबारी के घर पर उसकी मां की देखभाल के लिए रह चुकी है। इसके चलते उसे कारोबारी के पारिवारिक जानकारी पूरी थी। इसी आधार पर उसने रंगदारी की योजना बनाई। आरोपियों से मोबाइल फोन व सिम बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। 

अगस्त में मां की देखभाल के लिए रही थी

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी युवती ने एसजीटी विश्वविद्यालय से नर्सिंग का कोर्स किया है। बीते साल अगस्त में कारोबारी के घर पर उसकी बुजुर्ग मां की तबियत खराब होने पर देखभाल के लिए उसने एक महीने तक काम किया था। कारोबारी के ठाठ बाठ देखकर युवती की नियत खराब हो गई और एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए मोटी रकम के लिए कारोबारी से फिरौती की योजना तैयार की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें