फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून के बाद बढ़ी जन्म प्रमाण बनवाने वालों की संख्या, दलाल उठा रहे फायदा

Wed, 25 Dec 2019 02:06 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद भ्रम की स्थिति के बीच जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वालों का ग्राफ बढ़ रहा है। इस भ्रम की स्थिति का दलालों ने भी फायदा उठाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका में प्रमाण पत्र बनवाने पहुंच रहे लोगों के भ्रम की स्थिति का फायदा भी उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

 


नागरिकता संशोधन अधिनियम बनने के बाद देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं लोगों में नागरिकता को लेकर भ्रम की स्थिति भी बन रही है। इसको लेकर लोगों ने नगर पालिका के भी चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। लोगों में नागरिकता के नाम पर अफवाह भी फैलाई जा रही है। इसकी वजह से लोगों को नागरिकता के नाम पर भ्रम जैसी स्थिति का सामना भी करना पड़ रहा है।

नगर पालिका अफसरों की मानें तो 15 दिसंबर से अब तक 359 लोग आवेदन कर चुके हैं। इनमें 30 से अधिक उम्र के भी आवेदक शामिल हैं। भ्रम की वजह से उम्रदराज लोगों में भी बैचेनी बढ़ने लगी है। नगर पालिका के साथ-साथ जनसेवा केंद्रों पर भी लोग जानकारी करने व प्रमाण पत्र बनवाने के लिये पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने बताया कि पिछले दिसंबर माह में जन्म प्रमाण पत्र के लिये आवेदन करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। आवेदनों की जांच करने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए  जाएंगे। आवेदन पत्रों के नाम पर गुमराह करने वाले लोगों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें