फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर जा रहे तीन युवकों की मौत: एक बाइक पर सवार थे दो भाई और जीजा, जाना था 500 किलोमीटर दूर अपने गांव

Sun, 19 Oct 2025 10:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह।

सार

शनिवार को कंपनी में ड्यूटी करने के बाद मोटरसाइकिल नंबर यूपी 30 बीवाई 0890 पर सवार होकर तीनों अपने गांव के लिए निकले। रात के करीब 12:30 बजे जब ये केएमपी रोड पर रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा-खलीलपुर के पास पहुंचे तो एक ट्रक नंबर पीबी 13 बीई 7952 ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
500 किलोमीटर दूर काम करते थे तीनों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली मनाने के लिए गुरुग्राम से हरदोई जिले के गांव मानीमऊ जा रहे तीन युवकों की केएमपी रोड पर सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों में दो सगे भाई व एक उनका जीजा था। ये तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात के समय गुरुग्राम से निकले थे। ये सभी करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करने वाले थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मानीमऊ गांव निवासी दो सगे भाई रोहित सिंह (19) और मोहित सिंह (24) व इनका जीजा राजेपुर निवासी अरुण सिंह (28) गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार को कंपनी में ड्यूटी करने के बाद मोटरसाइकिल नंबर यूपी 30 बीवाई 0890 पर सवार होकर अपने गांव के लिए निकले। 

रात के करीब 12:30 बजे जब ये केएमपी रोड पर रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा-खलीलपुर के पास पहुंचे तो एक ट्रक नंबर पीबी 13 बीई 7952 ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन

मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन दिनेश सिंह ने बताया कि रोहित सिंह व मोहित सिंह की अभी शादी भी नहीं हुई थी। परिवार का गुजारा करने के लिए घर से करीब 500 किलोमीटर दूर नौकरी कर रहे थे और दिवाली मनाने के लिए घर जा रहे थे। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें