फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 337 करोड़ की परियोजनाओं में नूंह को बड़ी हिस्सेदारी, 16 अमृत सरोवर और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम सैनी ने 337 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
विज्ञापन

नूंह में स्वास्थ्य और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ से करीब 337 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। इन परियोजनाओं में 325 अमृत सरोवर, 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तथा सात महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। नूंह जिले को भी इस दौरान 8.72 करोड़ रुपये की लागत से विकसित 16 अमृत सरोवर और मांडीखेड़ा स्थित जिला नागरिक अस्पताल के 1.95 करोड़ रुपये की लागत से हुए नवीनीकरण की सौगात मिली। साथ ही जिले को तीन आधुनिक एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गईं।
लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, उपायुक्त अखिल पिलानी, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, पूर्व विधायक नसीम अहमद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि स्वस्थ, समृद्ध और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं के सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के 217 संकल्पों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि नूंह जिले के लिए 16 अमृत सरोवर और मांडीखेड़ा अस्पताल का नवीनीकरण बड़ी उपलब्धि है। अमृत सरोवरों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा, जबकि अस्पताल के नवीनीकरण और नई एंबुलेंस सेवाओं से जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब संबंधित विभागों और ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है कि इन परियोजनाओं का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें