फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एनटीपीसी ने कोयले की कमी के दावों को किया खारिज, कहा- पूरी क्षमता से हो रहा उत्पादन, इतना है अभी स्टॉक

Fri, 29 Apr 2022 07:44 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

एनटीपीसी ने यह जवाब दिल्ली सरकार द्वारा बिजली संयंत्रों में कोयले का स्टॉक बहुत कम होने का दावा किए जाने के एक दिन बाद आया है। ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान में ऊंचाहार और दादरी पावर स्टेशन ग्रिड 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी से जुड़े बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी को लेकर दिल्ली सरकार के दावों को एनटीपीसी ने खारिज कर दिया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा है कि उसके दादरी और ऊंचाहार बिजली संयंत्र पूरी क्षमता से चल रहे हैं। वहां नियमित कोयले की आपूर्ति भी हो रही है। 

विज्ञापन


एनटीपीसी ने यह जवाब दिल्ली सरकार द्वारा बिजली संयंत्रों में कोयले का स्टॉक बहुत कम होने का दावा किए जाने के एक दिन बाद दिया है। एनटीपीसी ने ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान में ऊंचाहार और दादरी पावर स्टेशन ग्रिड 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता के साथ चल रहे हैं। ऊंचाहार यूनिट एक को छोड़कर ऊंचाहार और दादरी की सभी इकाइयां पूरे लोड पर चल रही हैं। साथ ही एनटीपीसी ने बताया है कि वर्तमान में बिजली संयंत्रों में कोयले का स्टॉक क्रमशः 140000 मीट्रिक टन और 95000 मीट्रिक टन है। इसके अलावा आयात कोयले की आपूर्ति भी पाइपलाइन में है।

सतेंद्र जैन ने केंद्र को लिखा था पत्र
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने पर्याप्त कोयला आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया है कि दादरी-राष्ट्रीय राजधानी पावर स्टेशन और फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट से बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली मेट्रो, अस्पतालों समेत कई जरूरी संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें