विरोध करते एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने बढ़ती बेरोजगारी और मोदी सरकार के झूठे वादों के खिलाफ अनूठे ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप जूते पॉलिश किए। डीयू की आर्ट्स फैकल्टी में हुए इस प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। एनएसयूआई ने केंद्र सरकार को जुमले वाली सरकार बताया, जो कि युवाओं को रोजगार देने मेें विफल रही है। बढ़ती बेरोजगारी से छात्र काफी हताश है।
एनएसयूआई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर पकौड़े बेचने की सलाह देती हैै। देश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। भारत एक युवा देश है, जहां युवाओं को नौकरी की जरूरत है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।