फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने पीड़ितों को दिया कोरोना न्याय किट

Fri, 19 Jun 2020 05:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना पीड़ित गरीबों को चेक देते NSUI कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गलवां घाटी में देश के 20 जवानों के वीरगति प्राप्त होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाया। अपने समर्थकों से भी उन्होंने कोई कार्यक्रम आयोजित न करने की अपील की थी।

विज्ञापन

इस बात को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई के नेताओं ने शुक्रवार को संगठन के मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को रद्द कर दिया। लेकिन एनएसयूआई ने इस अवसर पर कोरोना काल में पीड़ित कई गरीब परिवारों की विशेष आर्थिक मदद कर उनकी जिंदगी के कष्टों को कुछ कम करने का काम किया।

संगठन पिछले 86 दिनों से अपने मुख्यालय पर रोजाना गरीब लोगों को भोजन भी उपलब्ध करवा रहा है।
 
एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन ने चांद मुहम्मद नाम के उस लड़के की विशेष सहायता की, जो अपने परिवार कि जिंदगी चलाने के लिए इस समय शवों को उठाने का काम करने लगा है।
विज्ञापन


इस कारण से चांद मुहम्मद मीडिया की सुर्खियों में आ गया था। इसी प्रकार संगठन ने एक महिला की भी मदद की, जिसने कोरोना की महामारी में अपने पति को खो दिया।

संगठन ने दिल्ली और बिहार के कई अन्य परिवारों को भी आर्थिक मदद दिया। इन्हें कोरोना किट भी प्रदान किया गया।
 
नीरज कुंदन ने कहा कि आज देश के सामने कोरोना की महामारी का संकट है। इसके साथ ही चीन की गलत नीतियों ने देश के सामने एक और संकट पैदा कर दिया है जहां हमारे वीर जवान वीरगति को प्राप्त हो गये हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौर में सभी देशवासियों को एक साथ खड़े होने की जरूरत है, जिससे हम इन परिस्थितियों का सही तरीके से मुकाबला कर सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें