फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्रालय का दिल्ली सरकार को आदेश- होम आइसोलेशन नीति खत्म करें, मरीज जाएं पांच दिन को क्वारंटीन सेंटर

Fri, 19 Jun 2020 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोविड मरीजों के लिए की गई बेड की व्यवस्था(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने दिल्ली सरकार को आदेश दिया है कि दिल्ली सरकार अपनी होम आइसोलेशन नीति खत्म करे। इस आदेश में ये भी है कि अब मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें कम से कम पांच दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की होम आइसोलेशन नीति के अनुसार कोरोना के जिन मरीजों में लक्षण नहीं होते हैं या कम लक्षण होते हैं, उन्हें अस्पताल में नहीं जाना पड़ता बल्कि उनका इलाज घर पर ही होता है। दिल्ली में ऐसे मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है।

हालांकि अगर यह आदेश लागू हो जाता है तो मरीजों में पैनिक बढ़ने की संभावना है। जानकार कहते हैं कि अभी हल्के या बिना लक्षण वाले वो मरीज जो अपने घर में ही रहते थे और उस वातावरण में ठीक हो जाते थे, उन्हें क्वारंटीन सेंटर में जाना पड़ेगा तो उन पर मानसिक तौर पर बुरा असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें