फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला : तीन लेडी डॉक्टरों ने किया सरेंडर

Tue, 22 Jul 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में फंसी तीन लेडी डॉक्टर ने सोमवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायाधीश एके गुप्ता ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाला प्रकरण के सभी मामलों की सुनवाई गाजियाबाद स्थित सीबीआई विशेष कोर्ट में चल रही है।

सोमवार को एनआरएचएम के ही एक मामले में आरोपी लेडी डॉक्टर सुमन वाजपेयी, नीता श्रीवास्तव और सीके जायसवाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक वीके शर्मा ने बताया कि तीनों लेडी डॉक्टर लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। इसी के चलते कोर्ट ने उनके वारंट जारी किए थे।

निठारी कांड : सीबीआई एसपी से हुई जिरह, जारी
चर्चित निठारी कांड प्रकरण में सोमवार को सीबीआई के एसपी निर्भय कुमार से जिरह शुरू हुई। निर्भय कुमार निठारी कांड के एक मामले में जांच अधिकारी रहे हैं। समयाभाव के चलते जिरह पूरी नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने जिरह के लिए अब आगामी तारीख नियत की है। इससे पूर्व डासना जेल में बंद निठारी कांड के दोनों आरोपियों मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें