फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला: कोर्ट में पेश हुए बाबू सिंह कुशवाहा, जमा कराए 1.28 करोड़

Tue, 10 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बाबु सिंह कुशवाहा
विज्ञापन
हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को अपनी सशर्त जमानत के बाकी बचे 1.28 करोड़ रुपये सीबीआई कोर्ट में जमा करा दिए।विभिन्न बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से पूर्व मंत्री ने यह राशि जमा कराई।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के चलते मंगलवार को पूर्व मंत्री व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश भी हुए।बता दें कि पूर्व मंत्री को सीबीआई कोर्ट ने सशर्त जमानत के रूप में तीन मामलों में 50-50 लाख और चौथे मामले में 75 लाख रुपये जमा कराने का आदेश दिया था।

इनमें से 96.5 लाख रुपये कुशवाहा पूर्व में जमा करा चुके हैं। इसके बाद कोर्ट ने पूर्व मंत्री को 10 मई तक का समय देते हुए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सशर्त जमानत की पूरी राशि कोर्ट में कराई जमा

गाजीपुर में बाबू सिंह कुशवाहा
इसी के चलते बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बाकी बचे 1,28,50000 रुपये कोर्ट में जमा करा दिए। वहीं, पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम की ओर से भी उनकी सशर्त जमानत राशि के एक लाख रुपये मंगलवार को कोर्ट में जमा करा दिए गए।

एसपी राम को कुल दस लाख रुपये जमा कराने के आदेश सीबीआई विशेष कोर्ट ने दिए थे। मंगलवार को उनकी समयावधि बढ़ाए जाने संबंधी अर्जी पर एडीजे-प्रथम संतोष कुमार पांडेय ने सुनवाई की और बाकी रकम जमा कराने के लिए 16 मई तक का समय एसपी राम को दे दिया।

इसके साथ ही रविंद्र राय की अर्जी पर भी कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता का कहना था कि उनका मुवक्किल 2 साल 8 माह जेल काटकर आया है। अब कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत के रूप में 60 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। इसमें से पांच लाख वह जमा करा भी चुके हैं। कोर्ट ने रविंद्र राय को रकम जमा कराने के लिए अब 25 मई तक की मोहलत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें