आरक्षण की मांग को लेकर देशभर के जाटों ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसमें सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 5 जून से आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थापरचंद गहलोत से भी मुलाकात की। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक की अगुवाई में जाटों ने दोनों मंत्रियों से कहा कि आरक्षण देने का वादा चार जून तक पूरा किया जाए।
समिति ने केंद्रीय मंत्रियों को बताया कि गत 22 फरवरी को जाट आंदोलन स्थगित कराने के दौरान हरियाणा सरकार ने कई वादे किए थे, लेकिन एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया।