फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपको इलाज के लिए नहीं जाना होगा एम्स

Tue, 12 May 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के मरीजों को प्राइवेट अस्पताल या फिर दिल्ली स्थित एम्स में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। जीटी रोड स्थित सामान्य अस्पताल में मरीजों को एक साथ एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, दवाई और बड़े ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रही एम्स की नई बिल्डिंग अगले दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अनुसंधान (एम्स) की ग्रामीण व्यापक परियोजना के तहत सिविल अस्पताल परिसर में ओपीडी की सुविधा दी जाती है।

शाखा में 60 बेडों की सुविधा है। अस्पताल में सभी रोगों के विशेषज्ञ दिल्ली एम्स से आते हैं। इसके अलावा डिलीवरी व मरीजों को एम्स दिल्ली में दाखिल करने का काम भी इसी शाखा से किया जाता है।

जिले में एम्स की एकमात्र शाखा होने के कारण यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बल्लभगढ़ शहर और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 50 कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। इसके हिसाब से एम्स अब अपनी शाखा का विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन


तत्कालीन विधायक शारदा राठौर के आग्रह पर जून, 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ने यहां नई ओपीडी बिल्डिंग का शिलान्यास किया था। फिलहाल बिल्डिंग का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सभी फ्लोर बन कर तैयार हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नई ओपीडी की बिल्डिंग जुलाई-अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें