फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में थे बच्चे और वो स्कूल बस पर बरसाते रहे पत्थर

Tue, 12 May 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटेक का प्रयास कर रहे बाइक सवार को साइड न देना एक स्कूल बस चालक को महंगा पड़ा। युवक ने चालक के साथ गाली-गलौज की और पथराव कर बस के शीशे तोड़ डाले। घटना के समय बस में सिर्फ चार छात्र मौजूद थे। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर सारन पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-49 स्थित डीएवी स्कूल की बस मंगलवार सुबह सारन क्षेत्र में विद्यार्थियों को लेने जा रही थी। एयरफोर्स रोड पर एक बाइक सवार ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया और असंतुलित हो गया। जैसे ही बस दुर्गा मंदिर के पास खड़े विद्यार्थियों को लेने के लिए रुकी, बाइक सवार वहां पहुंच गया।

आरोप है कि युवक ने स्कूल बस चालक सुनील पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बात बढ़ गई। युवक ने सड़क किनारे पड़े पत्थर उठा कर बस पर चला दिए। इसमें बस के सामने के दो शीशे टूट गए। बस में बैठे चार छात्र पथराव होते देख पिछले हिस्से में जाकर सीटों के नीचे दुबक गए।
विज्ञापन


दुर्गा मंदिर के पास खड़े अन्य लोग आगे बढ़े तो युवक बाइक लेकर भाग निकला। चालक ने इंचार्ज राकेश को घटना की सूचना दी। राकेश ने बताया कि बस में चालक, आया के अलावा चार छात्र मौजूद थे। एसएचओ सारन ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर बाइक पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें