मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज की तर्ज पर बिजली के मीटर रिचार्ज की सुविधा दीपावली से पहले मिलने लगेगी। शुरुआत में सात बिजली वितरण खंड के दफ्तरों में प्रीपेड रिचार्ज सेंटर खोले जाएंगे।
न्यूनतम रिचार्ज 100 रुपये का होगा। जिले में प्रीपेड रिचार्ज की सुविधा शुरू करने की बात बिजली विभाग काफी समय से कर रहा है, लेकिन अब इस पर अंतिम मुहर लग चुकी है।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से पांच हजार प्रीपेड बिजली के मीटर मिल गए हैं। इनमें सॉफ्टवेयर पड़ना बाकी है।