फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आप मुफ्त में खोल सकते हैं डिजिटल लॉकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक सोना-चांदी तो आप लॉकर में रखते थे लेकिन अब कीमती कागजात के लिए डिजिटल लॉकर आ गया है। भारत सरकार की वेबसाइट पर सिर्फ आधार नंबर के साथ लॉगिन किया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकारी प्रमाणपत्र, जमीन कागजात, पैन कार्ड और अन्य जरूरी कागजात भी भविष्य में सरकारी एजेंसी आपके लॉकर में भेज देगी। केंद्र सरकार से मिली चिट्ठी के बाद दिल्ली ने तैयारी तेज कर दी है।

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आरएस शर्मा ने सभी मुख्य सचिवों को एक पत्र में डिजिटल लॉकर को बढ़ावा देने वाली चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में कहा गया है कि विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वर्कशॉप में शामिल हों और राज्यों के विभाग प्रमुखों से इसके लिए सेवा की पहचान कराएं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मुख्य सचिवों को सहयोग की चिट्ठी भेजी

प्रोजेक्ट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि राज्यों के साथ एक-एक करके भी बातचीत की जा रही है। फिलहाल 10 फरवरी को लॉन्च बीटा वर्जन चल रहा है जिसमें करीब 54 हजार लॉकर खुल चुके हैं।

10 अप्रैल तक सरकारी विभागों और आमजन से इस्तेमाल में दिक्कत और इनोवेटिव सुझाव मंगाए गए हैं। इसके बाद एक बड़ी कार्यशाला होगी और फाइनल लॉन्च किया जाएगा। तब लॉकर में 500 एमबी से 1 जीबी तक स्पेस देने की तैयारी है।

ई-सिग्नेचर को भी डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत बढ़ावा दिया जा रहा है। अभी ई-सिग्नेचर डोंगल या पेन ड्राइव में लिए जाते हैं, उसे ऑनलाइन करके सरकारी विभाग, प्राइवेट एजेंसी और निजी व्यक्ति को पैकेज के रूप में देंगे। इसके लिए शुल्क होगा।
विज्ञापन

कागजात की होगी बचत, फर्जीवाड़ा रुकेगा

डिजिटल लॉकर में सरकारी विभाग सीधे ई-डॉक्यूमेंट भेज सकेंगे तो खुद भी ई-फॉर्म में डॉक्यूमेंट उसमें रख सकेंगे। ऐसे में किसी एजेंसी में कागजात जमा करने में प्रिंट आउट या फोटो स्टेट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लॉकर से लिंक भेज सकेंगे। डाक या फाइलों में घूमने वाले कागजात जल्द ही मिलेंगे और कागजों की बर्बादी भी रुकेगी। आधार नंबर से लिंक होने से तमाम सत्यापन ऑनलाइन हो सकेंगे। प्रत्येक लिंक पर डॉक्यूमेंट यूनिक आईडी होगा। नौकरी में कागजात सत्यापन सुलभ होगा। जमीन-जायदाद के कागजात भी आसानी से परखे जा सकेंगे।

दिल्ली में 1 अप्रैल से एक दर्जन सेवाएं होंगी डिजिटल
डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली सरकार में एक दर्जन सेवाएं 1 अप्रैल से डिजिटल किए जाने की तैयारी है। इसमें राजस्व विभाग के कुछ प्रमाणपत्रों के साथ-साथ राशन कार्ड को भी ई-फॉर्मेट में रेल टिकट की तरह प्रिंट कर सकेंगे। इस तरह ई-सिग्नेचर वाले इन प्रमाणपत्रों को डिजिटल लॉकर डिपोजेटरी के साथ आसानी से लिंक किया जा सकेगा।

कैसे हो सकते हैं रजिस्टर
कोई भी नागरिक अपना आधार नंबर डालकर http://digitallocker.gov.in के होम पेज पर जाकर अपने डिजिटल लॉकर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। लेकिन लॉगिन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आधार में रजिस्टर नंबर आपके पास है। उसी नंबर पर पहली बार वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जाएगा। उसे निर्धारित जगह पर भरने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आधार नंबर से लिंक ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) होगा। आपको डिजिटल लॉकर अलॉट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें