फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द पूरा होगा नोएडा वालों के फ्लैट का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार से ओखला पक्षी विहार का ईको सेंसिटिव जोन तय होने के बाद अब प्राधिकरण ने भी अटके प्रोजेक्ट को कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने बताया कि कुल 53 प्रोजेक्ट में से करीब 40 प्रोजेक्ट को कंपलीशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन प्राधिकरण में आ चुके हैं। इनमें ग्रुप हाउसिंग और कामर्शियल दोनों तरह के प्रोजेक्ट हैं।

अगले हफ्ते से इन प्रोजेक्ट का सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे में देखा जाएगा कि जिन फ्लैटों को लोगों के लिए रहने को दिया जा रहा है, वहां सुरक्षा के तमाम मानक हैं या नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द ही इन फ्लैट्स को मिल जाएगा सर्टिफिकेट

इसके अलावा आसपास की सड़कें, बिजली, पानी आदि इन्फ्रास्ट्रक्चर की क्या स्थिति रहेगी। अगर इनमें कमी पाई जाती है तो तेजी से दुरुस्त कराया जाएगा, क्योंकि बहुत से प्रोजेक्ट दो साल पहले बन चुके हैं। इसलिए उनकी मौजूदा स्थिति देखना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले 40 से अधिक प्रोजेक्ट के कंपलीशन का आवेदन प्राधिकरण में आ चुके हैं। सर्वे पूरा कर शीघ्र ही सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे।

हालांकि चेयरमैन ने अमर उजाला की इस खबर की भी पुष्टि कर दी कि जब तक बिल्डर प्राधिकरण की पूरी किस्त जमा नहीं कर देते तब तक उनको कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। इस दायरे में आने वाले ज्यादातर बिल्डरों ने प्राधिकरण का पैसा समय से जमा नहीं किया है इस कारण डिफाल्टर की श्रेणी में भी आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें