फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड के दोषी विनय की तिहाड़ में पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया कांड के दोषी और तिहाड़ में सजा काट रहे कैदी विनय पर साथी कैदियों ने हमला कर दिया। हमले में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज के बाद उसको वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। मारपीट करने वाले दोषी कैदियों के खिलाफ जेल मैन्युअल के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक जेल संख्या दो में बंद विनय पर उसके सेल में बंद तीन कैदियों ने हमला कर दिया। हमले में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

15 अगस्त को कर दिया था हमला

उसके हाथ-पैर और चेहरे पर चोट लगी। गंभीर हालत में उसे हरि नगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पैर और हाथ में मामूली फ्रैक्चर भी आया है।

तिहाड़ जेल के डीआईजी मुकेश प्रसाद ने बताया कि 15 अगस्त को जेल संख्या तीन में बंद विनय पर पांच कैदियों ने हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की गई जिसमें विनय की भी गलती सामने आई है। इसके बाद विनय को जेल संख्या दो से पांच में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि मारपीट करने वाले कैदियों के खिलाफ भी जेल मैन्युअल के तहत कार्रवाई की गई। यह आरोपी कैदी अलग-अलग मामलों में पांच से 10 वर्ष की सजा काट रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें