फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नोएडा में सीमा हैदर का क्या होगा?: वकील एपी सिंह ने स्थिति की साफ, बताया अस्पताल में सीमा...; मिल रहीं धमकी

Thu, 24 Apr 2025 06:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

22 अप्रैल, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। आइए जानते हैं कि सीमा के वकील ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सार्क वीजा छूट के तहत मिले वीजा को निलंबित करने का भी निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार अब पाकिस्तानी नागरिक इस छूट के अंतर्गत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे। वहीं, जो पाकिस्तानी नागरिक पहले से इस सुविधा के तहत भारत में मौजूद हैं। उन्हें एक सप्ताह के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। वहीं, इस फैसले के बाद सीमा हैदर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। पाकिस्तान की सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं। भारत सरकार के इस निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा में रह रहीं सीमा हैदर चर्चा में हैं। अब उनके वकील ने स्थिति को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है।

विज्ञापन

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले की जानकारी होने पर सीमा बहुत परेशान और दुखी है, जबकि वह खुद अस्पताल में है। हम सभी इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म ग्रहण करके नेपाल पहुंची। नेपाल में सचिन मीणा के साथ शादी की और भारत में भी आकर दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। शादी के बाद पिछले माह उसने एक बेटी को जन्म दिया है। भारत सरकार ने सार्क वीजा निलंबित करने का जो निर्णय लिया है वह तारीफ के काबिल है। यह आतंकवाद के खिलाफ निर्णय है। 

उन्होंने आगे कहा कि सीमा के सारे दस्तावेज एटीएस, गृह मंत्रालय और भारत सरकार के पास जमा हैं। राष्ट्रपति के यहां याचिका लंबित है। सीमा की जमानत के दौरान अदालत ने जो आदेश दिए थे, उनका पूरी तरह से सीमा पालन कर रही है। उन्हीं आदेशों के तहत सीमा अपनी ससुराल रबूपुरा में रह रही है। कानून में विश्वास रख रही है। पूरी तरह से उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार और अदालत के आदेशों का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमा आगे भी इसी तरह से सभी आदेशों का पालन करती रहेगी। वह स्वयं इस घटना से दुखी है और अपने बच्चों के साथ है। शरण के आधार पर है। यही हालात उसके साथ वहां थे और आज भी उसे पाकिस्तान के लोगों की ओर से धमकियां मिल रही हैं। 

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: दो आतंकियों को पकड़ लिया था विनय ने, एक ने छूटकर मार दी सिर में गोली

पाकिस्तान से लगातार सीमा और उसके परिवार को मिल रही धमकियां: एपी सिंह
एपी सिंह ने कहा कि आतंकवाद और षड्यंत्र में विश्वास रखने वाले पाकिस्तान के लोग स्वयं मुझे, सीमा, सचिन मीणा और उसके परिवार को मारने की लगातार धमकी दे रहे हैं। आगे भी सीमा सरकार और अदालत के आदेशों का अक्षरशः पालन करती रहेगी। 

22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी
22 अप्रैल, मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 

पुलिस ने आतंकियों के सिर पर रखा इनाम
आतंकी हमले के बाद पुलिस ने बड़ा एलान किया है। जो भी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी देगा उसे 20 लाख का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने जानकारी साझा करने के लिए नंबर भी जारी किए हैं। आतंकियों से जुड़ी सूचना, 9596777666, 9596777669 या फिर ई-मेल dpoanantnag-jk@nic.in पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

आतंकी संगठन टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी
आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है। टीआरएफ, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है। पाकिस्तान में बैठा शेख सज्जाद गुल टीआरएफ का प्रमुख है। टीआरएफ की कहानी 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के साथ ही शुरू होती है। कहा जाता है कि इस हमले से पहले ही इस आतंकी संगठन ने घाटी के अंदर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें-  Pahalgam Terror Attack: आतंकियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा 20 लाख का इनाम, इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें