फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना पहचान पत्र के ये भी डालेंगे वोट

Tue, 06 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी पहचान पत्र के दिल्ली के नाइट शेल्टर में रात गुजार रहे लोग भी दिल्ली चुनाव में वोट डाल पाएंगे। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नाइट शेल्टर में रहने वाले लोगों को जल्द ही वोटर बनाने का अभियान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


उनके पास किसी तरह के दस्तावेज हो या नहीं वह जिस इलाके में मौजूद है वहीं के वोटर बनाएं जाएंगे। दिल्ली के सभी नौ जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

राजधानी में फिलहाल 249 नाइट शेल्टर बनाए गए है, जिसमें 18,805 लोग रह रहे है। इसमें 111 पोर्टा केबिन में है जबकि 91 शेल्टर परमानेंट है।

इसमें 13 शेल्टर फैमिली वालों के लिए भी बनाए गए है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि यह अच्छा मौका है कि हमें बेघर लोगों को फुटपाथ पर जाकर नहीं ढूंढ़ना होगा। सभी ऐसे लोग एक जगह मिलेंगे। वहीं, उनसे फॉर्म भरवाकर उनको वोटर बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बताते चले कि पिछले विधानसभा चुनाव में करीब आठ हजार ऐसे लोगों को वोटर बनाया गया था। हालांकि चुनाव अधिकारियों का कहना है कि यह आठ हजार लोग अभी भी दिल्ली में है या नहीं कहना मुश्किल है। क्योंकि यह लोग एक जगह से दूसरे जगह आते जाते रहते है।

मगर हम सभी नाइट शेल्टर में जाकर लोगों को वोटर बनाएंगे। किसी के पास पहले से वोटर आईडी कॉर्ड है तो उसका नाम सूची में चेक किया जाएगा। अगर उसके पास वोटर आईडी कॉर्ड नहीं है तो मौके पर ही उसका फॉर्म भरवाकर फोटो खींचकर उसका वोटर आईडी कॉर्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें