फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केजरीवाल के मंत्रियों की लिस्ट में ये होंगे नए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। शुरुआती दौड़ में कई नाम हैं। इसमें पिछली बार मंत्री बने सभी नेताओं के साथ इस बार इस लिस्ट में नए लोगों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, पार्टी आधिकारिक तौर इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली चुनाव में इस बार ‘आप’ के सभी बड़े नेता जीते हैं। पिछली बार मंत्री रहे मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, राखी बिड़लान, सत्येंद्र जैन, गिरीश सोनी ने जीत दर्ज की।

वहीं, गोपाल राय, आदर्श शास्त्री और जरनैल सिंह भी विजयी रहे। इसके चलते‘आप’संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंत्रियों का नाम तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल करने पर पुरानों को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी दावेदारी है बेहद मजबूत

गोपाल राय पार्टी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता हैं। पिछले चुनाव में राय हार गए थे। लेकिन इस बार विधायक बनने से उनकी दावेदारी मजबूत है। दूसरी तरफ जरनैल सिंह ‘आप’ का सिख समुदाय का चेहरा हैं। जबकि एमएनसी की नौकरी छोड़कर‘आप’में शामिल आदर्श शास्त्री पूर्वांचली चेहरा हैं।

संसदीय चुनाव में शास्त्री ने इलाहाबाद से चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बार वह पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। शास्त्री ‘आप’ के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट दिल्ली डॉयलाग के प्रमुख रणनीतिकार रहे। शास्त्री ‘आप’ की सरकार में मंत्री बन सकते हैं।

इस बारे में ‘आप’ नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि हमारे विधायकों के लिए मंत्री पद अहम नहीं है। पूरी पार्टी टीम की तरह काम करती है। फिर, पूरा चुनाव अरविंद केजरीवाल के नाम पर लड़ा गया है और मंत्री का नाम तय करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। इसमें पार्टी ज्यादा कुछ नहीं कर सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें