फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूटी का हुआ 33 हजार रुपये का चालान, पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 19 Sep 2019 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • स्कूटी मालिक ने कोर्ट में चालान जमा कर दिया है
  • चालान की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
  • स्कूटी पर प्रेस लिखा हुआ था
विज्ञापन
challan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में हरियाणा नंबर के एक ट्रक का रोहिणी इलाके में दो लाख 5 हजार रुपये का चालान किया गया था। अब दिल्ली में एक स्कूटी का भारी भरकम चालान होने का मामला सामने आया है। स्कूटी का 33 हजार रुपये का चालान किया गया है। स्कूटी मालिक ने कोर्ट में चालान जमा कर दिया है। चालान की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्कूटी पर प्रेस लिखा हुआ था।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्कूटी का चालान साकेत इलाके में किया गया है। एएसआई वेद प्रकाश ने जे-ब्लाक, साकेत में स्कूटी चालक विशाल को रोका था। चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था। बहुत ही मुश्किल से उसे काबू किया गया। 

चालक के पास स्कूटी के न तो कोई कागजात थे न ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। पुलिसकर्मियों ने उसकी स्कूटी को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन




स्कूटी चालक ने 16 सितंबर को साकेत स्थित एमएम आशीष कुमार गुप्ता की कोर्ट में 33 हजार का चालान जमा कराया। वाहन चालक का कहना था कि उसकी स्कूटी पुरानी है और उसकी कीमत महज कुछ हजार ही है। 

इससे पहले सीरी फोर्ट रोड पर ग्रेटर कैलाश ट्रैफिक सकल की टीम ने 14 सितंबर को एक बाइक चालक का करीब 30 हजार रुपये का चालान किया था। इतने रुपये का चालान होने पर बाइक सवार ने मोटरसाइकिल में आग लगाने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें