फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना टिकट प्लेटफार्म पर नहीं पहुंच पाएंगे यात्री

Mon, 25 Apr 2016 03:45 AM IST
ऋषिपाल सिंह/अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
दादरी स्टेशन से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री प्लेटफार्म पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसके लिए फ्लेटफार्म के दोनों ओर ग्रिल लगाई जा रही है। यात्रियों को प्रवेश द्वार से ही जाना होगा, जहां टिकट चेकिंग के बाद एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली से हावड़ा जाने वाले रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन सबसे बड़ा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से आने जाने वाले लोगों के अलावा आसपास के गांवों के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यहां से रोजाना काफी यात्री आते जाते हैं। सुबह-शाम ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने के साथ ही यात्रियों की भागदौड़ शुरू हो जाती है, जिससे ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या अधिक हो रही है।

कई बार अभियान चलाकर आरपीएफ और जीआरपी ने बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर कार्रवाई भी की है। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म चारों ओर से खुला होने के चलते बिना टिकट यात्री भाग जाते हैं। कई बार यात्रियों से लूटपाट की वारदातें भी हुई।
विज्ञापन


बिना टिकट यात्रियों को रोकने और आपराधिक तत्वों को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म को चारों ओर से बंद किया जा रहा है। स्टेशन पर दोनों ओर ग्रिल लगाई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक आरसी मीणा ने बताया कि अब बिना टिकट यात्रा करने वालों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से ग्रिल का लाभ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें