फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोडवेज बसों में भी होगा ऑनलाइन रिजर्वेशन

Thu, 28 Jan 2016 05:22 PM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेल की तर्ज पर अब रोडवेज बसों में भी यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन करा सकेंगे। फरीदाबाद डिपो की लंबी दूरी की बसों में यह सहूलियत जल्द शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


रोडवेज प्रबंधन के प्रस्ताव को मंजूरी के संकेत मिल गए हैं। उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक नई सुविधा को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में 12 रूटों की 45 बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम शुरू होगा।

फरीदाबाद से लंबी दूरी के कई रूटों पर बसों का संचालन होता है। इन रूटों पर यात्रियों की अच्छीखासी भीड़ रहती है लेकिन सफर से पहले टिकट के लिए यात्रियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ती है। बस में सवार होने के बाद टिकट देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


कई बार यात्रियों को टिकट न मिलने पर वापस लौटना पड़ता है या फिर बस पकडने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। यात्रियों की सहूलियत के लिए हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है, जिसके मुताबिक एक वेबसाइट तैयार कराई जाएगी, जिसपर लॉगइन कर लंबी दूरी के रूट की टिकट कहीं से भी बुक कराई जा सकेगी।

यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बस की सीट और समय का चयन कर बुकिंग करा सकेंगे। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पैमेंट करनी होगी। बुकिंग होने के बाद मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट के जरिए यात्रियों को जानकारी मिलेगी। यह सुविधा शुरू होने पर यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना होगा।

इन रूटों पर मिलेगी सुविधा
कटरा (जम्मू), जयपुर, बैजनाथ, धर्मशाला, देहरादून, चंडीगढ़, अमृतसर, आगरा, मंसूरी, जयपुर, चंबा सहित 12 रूटों की 45 बसों में यह सुविधा सबसे पहले शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें