‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘तलवार’ के बाद अब सनसनीखेज हत्याकांड में से एक नितीश कटारा हत्याकांड पर ‘दा विटनेस’ मूवी बनाए जाने की तैयारी है।
इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। इसके लिए बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक ने अजय कटारा से संपर्क किया है। उन्होंने फिल्म बनाने के लिए सहमति दे दी है।
जिले के सर्फाबाद गांव निवासी डीपी यादव का बेटा विकास यादव नितीश कटारा हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद है। 16 फरवरी 2002 की रात विकास और उसके चचेरे भाई विशाल ने नीतीश की हत्या कर शव को बुलंदशहर के खुर्जा में फेंक दिया था।