दिल्ली-एनसीआर में अब प्याज के दाम कम होने लगेंगे क्योंकि मेवात में हरी प्याज की आवक शुरू हो गई है। इससे न केवल दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में लगातार बढ़ रहे प्याज के दामों पर अंकुश लगेगा, बल्कि इससे आम आदमी को भी बड़ी राहत मिलेगी।
महाराष्ट्र के नासिक के बाद प्याज की दूसरी सबसे बड़ी खेती हरियाणा के मेवात इलाके में की जाती है। इसे हरियाणा का नासिक भी कहा जाता है।
यह इलाका प्याज की खेती के लिए काफी मशहूर है। जब देशभर में प्याज का संकट आता है तो मेवात की प्याज देश में प्याज संकट को दूर करने में महत्वपूर्ण रोल अदा करती है।