फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नहीं अब रेलवे स्टेशनों पर एक रुपए में लीजिए मिनरल वाटर

Thu, 17 Mar 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नई ‌द‌िल्ली स्टेशन पर लगा वाटर प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर अब आप एक रुपये में ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। इसके लिए आपको एक लीटर वाला बोतल बंद पानी पंद्रह रुपये में खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वाटर वेडिंग मशीन लग गई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर वाटर वेडिंग मशीन लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस मशीन से रिवर्स ऑसमोसिस (आरओ) वाटर यात्रियों को पीने के लिए मिलेगा।

अगर आपके पास बोतल नहीं है तो आप बोतल वहीं से खरीद सकते हैं। पांच लीटर आरओ वाटर 20 रुपये में मिलेगा। बोतल नहीं है तो पांच लीटर के लिए पांच रुपये कंटेनर के लिए अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

जल्द ही दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर भी सुविधा

पानी - फोटो : getty
पिछले साल जून में रेलवे ने यह फैसला लिया था कि ए-1 और ए केटेगरी वाले स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर कम से कम एक और दो वाटर वेडिंग मशीन लगाई जाए।

इसी कड़ी में नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 पर दो मशीन लग गई हैं। हालांकि अभी इस मशीन से पानी मिलना शुरू नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यात्रियों को इस मशीन से पानी मिलने लगेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वाटर वेडिंग मशीन लगी है। जल्द ही आनंद विहार, निजामुद्दीन व पुरानी दिल्ली स्टेशनों पर भी लग जाएगी।
विज्ञापन

छोटे स्टेशनों पर भी लगेगी मशीन

वाटर वेंडिंग - फोटो : अमर उजाला
रेलवे के सर्कुलर के अनुसार बी, सी, डी, ई केटेगरी वाले स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर भी इस तरह की वेडिंग मशीन लगेगी। इससे 300 मिलीलीटर पानी ग्लास में एक रुपये में दिया जाएगा। रेल मंडल प्रबंधक अपने मंडल में वेडिंग मशीन लगाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करेंगे।

आईआरसीटीसी की देखरेख में मशीन लगेगी। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में गाजियाबाद, साहिबाबाद, फरीदाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर भी वाटर वेडिंग मशीन लग जाएगी।

पानी की मात्रा        कीमत,            कंटेनर के साथ
300 एमएल          1 रुपया,              2 रुपया।
आधा लीटर           3 रुपया,              5 रुपया।
एक लीटर             5 रुपया,              8 रुपया।
दो लीटर               8 रुपया,              12 रुपये।
पांच लीटर            20 रुपये,             25 रुपये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें