फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 07 May 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर सबौता गांव के समीप स्विफ्ट कार में पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो छात्र राशिद और फारूख यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ जा रहे थे।

जैसे ही वह जेवर कोतवाली क्षेत्र के साबौता गांव के समीप पहुंचे आगे जा रही स्विफ्ट कार से बाइक टकरा गई। दोनों छात्र उछल कर दूर जा गिरे। उपचार के दौरान राशिद की मौत हो गयी। फारूख की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में स्विफ्ट कार में पीछे से वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। कार में सवार फरीदाबाद निवासी महेंद्री और गुडडू घायल हो गए। दोनों फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहे थे। जेवर के समीप हादसा हुआ। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें