दमकल विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा की लगातार फायर सर्विस को अत्याधुनिक गाड़ियों से लैस करने की कोशिश की जा रही है। पहले रॉबर्ट लाया गया जब उसका बेहतर इस्तेमाल होने लगा तो उसके बाद स्नैक लेडर गाड़ी भी खरीदी गई। यह गाड़ी सांप की तरह अंदर कोने में घुसकर आग बुझाती है और इसमें अत्याधुनिक कैमरे और आग बुझाने वाले जेट लगे होते हैं। बिना अगले हिस्से में फायरमैन को तैनात किए उसका इस्तेमाल आग बुझाने में किया जाता है। अब ड्रोन से और हाई टेक्निक से बुझाया जा सकता है।
एक दर्जन से ज्यादा फायर ऑफिसर की टीम ने देखा
डेमोस्ट्रेशन के दौरान फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग के साथ चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह, ट्रेनिंग सेंटर से डिप्टी चीफ ए के मलिक, एम के चटोपाध्याय, डिविजनल ऑफिसर मुकेश वर्मा, वेदपाल, संदीप दुग्गल, एसिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर सोमवीर, ए. के शर्मा, रविनाथ, मनीष, नागेंद्र, दीपक हुड्डा सहित कई फायर ऑफिसर मौजूद रहे।
एक मिनट में 800 लीटर फोम यूज कर सकता ड्रोन
कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर हेमल शाह ने बताया की आज यहां डेमोशट्रेशन देकर फायर अधिकारियों को सब कुछ बताया गया है। इनका दावा है कि यह ड्रोन 60 मीटर ऊंचाई पर जाकर यानी 20 मंजिल तक की आग बुझा सकता है। एक मिनट में 800 लीटर फोम यूज किया जा सकता है। इस ड्रोन का डेमोशट्रेशन मुंबई और कोलकाता में भी कंपनी के द्वारा किया जा चुका है।