हाईटेक निगरानी के लिए नोएडा पुलिस बहुत जल्द ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करने वाली है। सितंबर के प्रथम सप्ताह से कानून व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ ही अवैध अतिक्रमण रोकने और सरकारी इमारतों और कामकाज की निगरानी व निरीक्षण के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरा काफी कारगर है। साथ ही आगे इसका उपयोग ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी किए जाने की दिशा में विचार किया जा रहा है।
निगरानी के दूसरे जरूरी कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाएगा। शहर में पहली बार ऐसा होगा जब ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का सहारा लेगी।
सितंबर से लागू होगी योजना
अब तक जाम की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस को जाम का असली कारण नहीं पता चल पाता था। मगर ड्रोन ऊपर से जाम का पूरा सीन कैमरे की मदद से जिम्मेदारों को दिखा देगा।
इससे ट्रैफिक पुलिस जरूरत के हिसाब से निर्णय कर जल्द जाम खुलवा सकेगी। एसपी ट्रैफिक ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में इसे व्यवस्था लागू करने का की बात कर रहे हैं।
ऐसे होगा ड्रोन कैमरा कारगर- दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा काफी महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। ऐसे में यहां सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है और ट्रैफिक जाम होना आम समस्या है।
कितना कारगर साबित होगा ड्रोन?
इतना ही नहीं यहां आए दिन वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट भी लगातार होता है। ऐसे में सुरक्षा चाक चौबंद बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरा काफी कारगर होगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां भयंकर जाम लग जाता है और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। दरअसल, इसका मुख्य कारण जाम की तस्वीर साफ न हो पाना होता है।
मगर ड्रोन अब अपने कैमरे से ट्रैफिक पुलिस को सही जानकारी दे देगा। इससे पुलिस को जाम खुलवाने के लिए निर्णय लेने में आसानी होगी। इसी के तहत प्रशासन ने ड्रोन के इस्तेमाल की पहल की है।