फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने बोला दिल्ली पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि पुलिस जिस तरीके से उनकी पार्टी के खिलाफ सक्रिय है।
विज्ञापन


उसी तरह ईडब्ल्यूएस कोर्ट के फर्जी दाखिले में आ रहे भाजपा व कांग्रेस नेताओं का नाम सार्वजनिक करे। आप संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली पुलिस दावा कर रही है कि उसने ईडब्ल्यूएस कोटे के दाखिले के फर्जीवाड़े के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

उसने पुलिस को बताया है कि इसका सूत्रधार एक कांग्रेसी मंत्री और भाजपा विधायक है। दिलीप ने तंज कसा कि दिल्ली पुलिस ने जितनी बहादुरी और तत्परता से पूर्व मंत्री जितेंद्र तोमर और आप विधायक मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुनीता के पति ने किया खुलासा

वहीं दूसरी ओर फर्जी कागजात से दिल्ली के बड़े निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिला कराने के आरोप में गिरफ्तार प्रिंस ने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी ही गिरोह की सरगना थी।

प्रिंस और उसकी बेटी काजल, पुनीता के ही इशारे पर काम करते थे। अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार पुनीता और प्रिंस ने ऐसे कई शिक्षक व दलालों के नामों का खुलासा किया है जो उनके साथ इस रैकेट से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए थे।

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के पुनीता गिरोह के कई प्राइवेट स्कूलों में अच्छी और अंदर तक पैठ थी। वह कई शिक्षकों को अच्छी तरह जानती थी। ये भी बात भी सामने आई है कि पुनीता कई स्कूलों के प्रिंसिपल से मिलती थी।
विज्ञापन

जारी है छापेमारी का सिलसिला

अपराध शाखा कई स्कूलों की प्रिंसिपल से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने उन दलालों की सूची तैयार कर ली है जिनका पुनीता व प्रिंस ने खुलासा किया है। पुलिस दलालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि फर्जी कागजातों से ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिला कराने वाले रैकेट का खुलासा एसीपी केपीएस मल्होत्रा की देखरेख में एसआई रितेश कुमार व नीरज कुमार की टीम ने किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुनीता के पति प्रिंस ने खुलासा किया है कि फरारी के दौरान वह ज्यादातर समय गुरुद्वारों में छिपकर रहा था।

शुरू में वह एनसीआर में हाइवे किनारे स्थित होटल में छिपकर रह रहा था। जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो उसने मंगलवार को रोहिणी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें