दिल्लीवासियों को अब घर बैठे ही लाइसेंस और डीटीसी पास मिल सकेंगे। दिल्ली सरकार ने अपनी डोर स्टेप डिलीवरी योजना में 30 और सेवाओं को जोड़ा है, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और डीटीसी बस पास को भी शामिल किया गया है।
दिल्ली सरकार ने कुल मिलाकर कई विभागों में डोर स्टेप डिलीवरी की सेवाओं को बढ़ाया है। इनमें परिवहन विभाग की दो, दिल्ली परिवहन निगम की दो, श्रम विभाग की सात, दिल्ली पर्यटन विभाग की एक, अनुसूचित जाति/ जनजाति के अलग-अलग काम की पांच, उच्च शिक्षा विभाग की दो, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सात, पर्यटन विभाग की एक और औषधि नियंत्रण विभाग की तीन सेवाएं शामिल हैं।