फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थाने जाने की जरूरत नहीं, कहीं से भी दर्ज कराएं केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए अब आम आदमी को थानों का चक्कर नहीं लगाना होगा। सरकार की ओर से चलाए जा रहे ई-दिशा केंद्रों से किसी भी थाने या अधिकारी के पास सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस की वेबसाइट ‘हरसमय’ पर अपना रजिस्ट्रेशन करा शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उसकी स्थिति भी देख सकते हैं। एसीपी मुजेसर अजीत सिंह ने बुधवार को सेक्टर 12 स्थित सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) सेंटर पर पत्रकारों और गण्यमान्य लोगों को हरसमय के बारे में जानकारी दी।

शिकायत दर्ज करने के लिए हरियाणा पुलिस ऑनलाइन डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर शिकायतकर्ता को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इस तीन चरण के फॉर्म से दर्ज कराएं शिकायत

इसके बाद तीन चरण का फार्म आएगा इसे भर कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शैक्षिक प्रमाणपत्र, दस्तावेज, सिम, एटीएम कार्ड आदि खोने की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इसके अलावा किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत दर्ज करते ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ शिकायत का पि्रंट आउट कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में चार ई-दिशा केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही पूरे जिले में 44 और ई दिशा केंद्र शुरू होने वाले हैं जिनमें यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

थानों में नहीं दर्ज हो रहीं ऑनलाइन शिकायत

ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए हरसमय सुविधा शुरू हुए छह माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी थाना ऑनलाइन नहीं हो सका है। एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी थानाध्यक्षों के खिलाफ चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।

बताया कि सभी थानों में हरसमय के लिए कमरा और सेटअप लगभग तैयार हैं जल्द ही ऑपरेटरों को लगाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना शुरू किया जाएगा।

एसीपी मुजेसर ने अजीत सिंह ने बताया कि पिछले छह माह में जिले में 1052 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें 90 फीसदी शिकायतें साधारण प्रवृत्ति की थीं जबकि 19 मामलों में एफआईआर दर्ज कर बाकायदा जांच शुरू की गई।

हरसमय पर दर्ज की जाने वाली शिकायत पर चौबीस घंटे में एक्शन लिया जाता है। यदि तुरंत मदद चाहिए तो हरसमय पर शिकायत दर्ज न कर 100 नंबर पर डायल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें