फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री नॉट थ्री रायफल नहीं अब मिलेंगी पिस्टल

Sun, 22 Jun 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के थानों में रखी थ्री नॉट थ्री रायफलों को जल्द ही बदल दिया जाएगा। पीसीआर पर गश्त करने वाले सिपाही भी अब क्राइम रोकने के लिए पिस्टल से लैस होंगे। ये बातें डीआईजी के सत्यनारायण ने थाना लिंक रोड में कहीं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह थाने के औचक निरीक्षण में पहुंचे डीआईजी ने एसएसपी को निर्देश दिए कि तुरंत थानों में रखी पुरानी रायफल बदली जाएं।

सुबह करीब 11 बजे डीआईजी के सत्यनारायण थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में मौजूद हथियाराें, रजिस्टर और मालखाने की जांच की। मुंशी से थाने में मौजूद हथियारों के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि थ्री नॉट थ्री रायफल गाजियाबाद जैसे शहर के लिए बेहद पिछड़ी हैं।

इसके बाद मालखाने की जांच की और पुराने रिकॉर्ड्स को पुलिस लाइन में जमा करवाने के निर्देश दिए। मालखाने में बारिश का पानी घुसने से बचाने के लिए उन्होंने इसकी मरम्मत को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हाेंने कहा कि लिंक रोड दिल्ली बॉर्डर से बेहद करीब है। ऐसे में इसे दिल्ली की तर्ज पर विकसित होना चाहिए। पीसीआर में तैनात सिपाहियों को रायफल के स्थान पर पिस्टल दी जाएंगी, जिससे क्राइम पर रोक लगाई जा सके। जो हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से अपराध में लिप्त नहीं हैं उनकी हिस्ट्रीशीट बंद की जाएगी। जबकि नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें