फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सैर का पैसा बचाएगी दिल्ली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारी और नेताओं की विदेश यात्रा का पैसा अब यूं ही बेकार नहीं जाएगा। जो कुछ मॉडल देखकर आएंगे या अध्ययन करेंगे उसे कार्यान्वित करने के लिए वित्त एवं योजना विभाग में एक प्रकोष्ठ विशेष तौर पर काम करेगा।
विज्ञापन


ये प्रकोष्ठ न सिर्फ विदेश यात्रा से मिले आउटपुट का संकलन करेगा बल्कि विदेशी प्रतिनिधियों के दिल्ली में मुख्यमंत्री, मंत्री या दिल्ली डायलॉग कमीशन की मुलाकात में जिन योजनाओं की बात करेगा उसके लिए समन्वय का काम भी यही प्रकोष्ठ करेगा।

वित्त वर्ष 2015-16 के पेश बजट प्रस्ताव में मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी विदेश यात्रा करने वाली टीम के नेता या अधिकारी जो कुछ करके आते हैं, उस पर आगे काम नहीं हो पाता।
विज्ञापन

विज्ञापन

विदेशी टूर की होगी मॉनिटरिंग

अंतरराष्ट्रीय संगठन और विश्व की अन्य सरकारों से प्राप्त अनुरोधों के साथ समन्वय के लिए सरकार एक सेल गठित करेगी।

यह सेल अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विदेशों से संबंध और विश्व की उत्कृष्ट तकनीक विशेषज्ञता हासिल करने के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण के लिए नोडल एजेंसी का काम यह सेल करेगा।

दिल्ली सरकार से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि इस तरह के सेल के गठन से टूर की मॉनीटरिंग भी आसान होगी। क्योंकि इस सेल के पास विदेश आवागमन वाली टीम की जानकारी होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास विदेशों के आने वाले प्रतिनिधिमंडल के बीच सहयोग या समझौते पर योजना विभाग का यह सेल आगे काम करेगा। अभी अलग-अलग विभाग अपने लेवल पर करते हैं जो संबंधित अधिकारी के ट्रांसफर होने पर फिर फाइलों में दब जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें